आइए आज हम बात करते है लाइफ से जुड़ी कुछ गलतियों के बारे में जो आम बात हो गयी है लगभग सभी की जिंदगी में :--
हम अक्सर किसी न किसी पे बहुत ज्यादा भरोसा करने लगते है, और हम अपनी हर बात शेयर करना शुरू कर देते है,और हमे नहीं पता होता है की वही उसका फयदा उठाने वाला है, और वो एक न एक दिन हमसे फायदा उठाता/उठाती है।
हमारे जिंदगी में हर दिन एक जैसा नहीं होता है, और परेशानी हर किसी की जिंदगी में आती है, पर इसका मतलब ये नहीं की हम अपनी परेशानी हर किसी को बताते रहे, इससे होता कुछ नहीं है, नुकसान और हो जाता है, लोग फायदा उठाना शुरू कर देते है, जब आपके बारे में सब जान लेते है।
पहले लोग अपनी परेशानी एक दूसरे से शेयर करते थे, ताकी अपना बोझ ,तनाव कुछ काम होगा ,और ऐसा होता भी था, लोग अच्छा राय भी देते थे सब साथ देते थे , पर आजके ज़माने में सब कुछ उल्टा होता है आप बताओगे कुछ, लोग समजेंगे कुछ, मतलब निकालेंगे कुछ।
दिन पर दिन सब कुछ बदलता जा रहा है इंसान अब इंसान नहीं रह गया रोबोट बन गया है इंसान, पैसे के लिए कुछ भी कर सकते है., यहां तक आज कल हमारा किसी के साथ रिलेशन तबतक ही है, जबतक हमारे पास पैसा है, हर कोई पैसे के पीछे भाग रहा है न जिंदगी है न प्यार, अगर ऐसा ही रहा तो एक दिन इंसान इस दुनिया से ख़तम हो जाएगगा और एक चलता फिरता मशीन बनकर रह जायेगा , जिसके अंदर न तो इंसानीयत रहेगी न किसी के लिए प्यार, न कोई इमोसन।
जीवन का सबसे बड़ा गुरु समय होता है , क्योकि जो समय सीखा सकता है ,
वो कोई नहीं सीखा सकता।
चन्दन कुमार यादव।
दिनाँक १३ अगस्त २०१९
समय ११:०८ AM


Really
ReplyDelete