व्यायाम को हमेशा जारी रखना चाहिए:-
व्यायाम हमेशा करना चाहिए जो हमारे शरीर को सुन्दर व् मजबूत बनाये रखने में मदद करता हैं, आजकल नये तकनीक आने से काम बहुत कम मेहनत से हो जाता है जिससे हमरी बॉडी को इतना फिज़िकली मेहनत नहीं करना पड़ता और हमारे शरीर मोटापे के रूप में बदलना शुरू हो जाता है और साथ ही अनेक बिमारिओं को साथ ले आता है और हम फालतू में अपने पैसे एंड टाइम बर्बाद करते है और परेशानी अलग।
इसलिए हमे नियमित व्यायाम करते रहना चाहिए , सुबह हमे जल्दी उठना चाहिए और कम से कम ३० मिनट
हमे अपने आप को देना चाहिए व्यायम के लिए, जिससे की हम फिट और तंदुरस्त रह सके, जो हमारे दिमाग के साथ पुरे शरीर को एक्टिव करने में मदद करता है, जिससे हम खुश रहते है और हमरा काम में मन लगता है
अगर हमारा शरीर सही नहीं रहेगा तो हम काम अच्छे से नहीं कर पाएंगे और हमें अपने नौकरी या बिज़नेस में नुकसान उठाना पड़ेगा और हम सक्सेस नहीं हो पाएंगे अपने जिंदगी में और परेशानिया बढ़ जाएगी।
मैंने भी कुछ पर्सनल प्रॉब्लम की वजह से व्यायाम छोड़ रखा है ये सब जानते हुए और मुझे पता है मैंने जितना अपने आप को फिट रखा था, वो सब बेकार हो रहा है फिरभी , पर जल्दी ही मै व्यायाम शुरू करूँगा क्योकि अभी तो जिंदगी में बहुत कुछ करना हैं और फिट नहीं रहेंगे तो कैसे करेंगे, इसलिए मै सबको यही कहूंगा की आपभी व्यायाम करे और फिट रहे, "जय हिन्द जय भारत"।
चन्दन कुमार यादव
दिनांक १४ अगस्त २०१९
समय ३:५२ PM
"HAVE A NICE DAY" THANKS FOR YOUR SUPPORT AND READING MY BLOG.


0 comments:
Post a Comment