Saturday, August 17, 2019

 मजबूत रिश्ते के लिए एक दूसरे पर विस्वाश होना बहुत जरुरी होता है, क्योकि विस्वाश अगर एक बार टूट जाता है तो दुबारा विस्वाश करना बहुत मुश्किल हो जाता है, फिर आप कुछ भी कर लो, क्योकि विस्वाश एक सीसे की तरह नाजुक होता है, और "सीसे में एक बार दरार आ गयी मतलब सीसा आज नहीं तो कल टूटेगा" चाहे आप लाख कोसिस क्यों न करलो बचाने की फिरभी नहीं बचेगा।


झूठ बोलना:

  1.  हमे झूठ कभी नहीं बोलना चाहिए चाहे झूठ कितना भी छोटा क्यों न हो, इससे विश्वास टूटता है, और झूठ आज नहीं तो कल पता लग ही जाता है और फिर आप कितना भी सच बोलो दुबारा विस्वाश करना मुश्किल होता है।
  2. कई  बार हम सच को भी झूठ बनाकर बोलते है, जैसे आपकी तबीयत ठीक नहीं है या कुछ भी प्रॉब्लम है और आपके पेरेंट्स के पूछने पे सब ठीक है बोल के बताना , या फिर आपके पार्टनर से बहस के बाद कुछ पूछने पे बोलना सब ठीक है मैंने खाना खाया है या कुछ और झूठ बोलना या फिर ठीक होने का नाटक करना।
  3. सैलरी के बारे में झूठ बोलना "कम सैलरी बताना,  सैलरी नहीं आयी, या झूठ बोलके फालतू क खर्च करना और नहीं  बताना"। 
  4. पसंद करने का नाटक करना जैसे आपको कुछ पसंद है और पूछे जाने पर आप मना करने का झूठ बोल रहे हो या खुल कर नहीं बताना चाहते। 
  5. कबतक आप झूठ बोलने का नाटक करते रहेंगे चार दिन की जिंदगी है २ दिन निकल गए २ दिन रह गए सच बोलो सुखी रहो       

सोच समझकर खुद का फैसला लेना: 

हर इंसान से गलती होती है मगर "गलती सुधारके और ईमानदारी से रिस्ता निभाना चाहिए, ताकि विश्वास में कभी कमी न आये और किसी बात पे आपको गुस्सा भी आये तो कोई फैसला लेने से पहले खुद से सोचना चाहिए न की किसी और की बात को सुनकर कोई फैसला लेना चाहिए, क्योकि कभी कभी हम किसी और("किसी और का मतलब अपने ही घर के खास लोग") के हिसाब से फैसला गलत ले लेते है, और पूरी जिंदगी सजा हमे ही भुगतनी परती है, दूसरे तो साइड हो जायेगे और आपके बुरे समय में आपको ही बोलेंगे फिर आप पछताओगे और कुछ कर नहीं पाओगे।




चन्दन कुमार यादव 
तारीख १८_अगस्त _२०१९
समय सुबह ११:०४ 

जय हिन्द जय भारत  

Wednesday, August 14, 2019

व्यायाम को हमेशा जारी रखना चाहिए:-

व्यायाम हमेशा करना चाहिए जो हमारे शरीर को सुन्दर व् मजबूत बनाये रखने में मदद करता हैं, आजकल नये तकनीक आने से काम बहुत कम मेहनत से हो जाता है जिससे हमरी बॉडी को इतना फिज़िकली मेहनत नहीं करना पड़ता और हमारे शरीर मोटापे के रूप में बदलना शुरू हो जाता है और साथ ही अनेक बिमारिओं को साथ ले आता है और हम फालतू में अपने पैसे एंड टाइम बर्बाद करते है और परेशानी अलग। 

इसलिए हमे नियमित व्यायाम करते रहना चाहिए , सुबह हमे जल्दी उठना चाहिए और कम से कम ३० मिनट
हमे अपने आप को देना चाहिए व्यायम के लिए, जिससे की हम फिट और तंदुरस्त रह सके, जो हमारे दिमाग के साथ पुरे शरीर को एक्टिव करने में मदद करता है, जिससे हम खुश रहते है और हमरा काम में मन लगता है 
अगर हमारा शरीर सही नहीं रहेगा तो हम काम अच्छे से नहीं कर पाएंगे और हमें अपने नौकरी या बिज़नेस में नुकसान उठाना पड़ेगा और हम सक्सेस नहीं हो पाएंगे अपने जिंदगी में और परेशानिया बढ़ जाएगी। 


मैंने भी कुछ पर्सनल प्रॉब्लम की वजह से व्यायाम छोड़ रखा है ये सब जानते हुए और मुझे पता है मैंने जितना अपने आप को फिट रखा था, वो सब बेकार हो रहा है फिरभी , पर जल्दी ही मै व्यायाम शुरू करूँगा क्योकि अभी तो जिंदगी में बहुत  कुछ करना हैं और फिट नहीं रहेंगे तो  कैसे करेंगे,  इसलिए मै सबको यही कहूंगा की आपभी व्यायाम करे और फिट रहे, "जय हिन्द जय भारत"। 



चन्दन कुमार यादव 
दिनांक १४ अगस्त २०१९ 
समय ३:५२ PM

"HAVE A NICE DAY" THANKS FOR YOUR SUPPORT AND READING MY BLOG.




 


Monday, August 12, 2019

आइए आज हम बात करते है लाइफ से जुड़ी कुछ गलतियों के बारे में जो आम बात हो गयी है लगभग सभी की जिंदगी में :--

हम अक्सर किसी न किसी पे बहुत ज्यादा भरोसा करने लगते है, और हम अपनी हर बात शेयर करना शुरू कर देते है,और हमे नहीं पता होता है की वही उसका फयदा उठाने वाला है, और वो एक न एक दिन हमसे फायदा उठाता/उठाती है। 


हमारे जिंदगी में हर दिन एक जैसा नहीं होता है, और परेशानी हर किसी की जिंदगी में आती है, पर इसका मतलब ये नहीं की हम अपनी परेशानी हर किसी को बताते रहे, इससे होता कुछ नहीं है, नुकसान और हो जाता है, लोग फायदा उठाना शुरू कर देते है, जब आपके बारे में सब  जान लेते है। 

पहले लोग अपनी परेशानी एक दूसरे से शेयर करते थे, ताकी अपना  बोझ ,तनाव कुछ काम होगा ,और ऐसा होता भी था, लोग अच्छा राय भी देते थे सब साथ देते थे , पर आजके ज़माने में सब कुछ उल्टा होता है आप बताओगे कुछ, लोग समजेंगे कुछ, मतलब निकालेंगे कुछ। 

दिन पर दिन सब कुछ बदलता जा रहा है इंसान अब इंसान नहीं रह गया रोबोट बन गया है इंसान, पैसे के लिए कुछ भी कर सकते है., यहां तक आज कल  हमारा किसी के साथ रिलेशन तबतक ही है, जबतक हमारे पास पैसा है, हर कोई पैसे के पीछे भाग रहा है न जिंदगी है न प्यार, अगर ऐसा ही रहा तो एक दिन इंसान इस दुनिया से ख़तम हो जाएगगा और एक चलता फिरता मशीन बनकर रह जायेगा , जिसके अंदर न तो इंसानीयत रहेगी न किसी के लिए प्यार, न कोई इमोसन। 


जीवन का सबसे बड़ा गुरु समय होता है , क्योकि जो समय सीखा सकता है ,
वो कोई नहीं सीखा सकता।

चन्दन कुमार यादव। 
दिनाँक १३ अगस्त २०१९ 
समय ११:०८ AM 

Categories

Translate Blog

Popular Posts

Blog Archive