Sunday, May 17, 2020
Saturday, December 7, 2019
11:18 PM
Chandan Kumar Yadav
Fitness
No comments
After Long Time Done Exercise with Music Desi Desi na kar chori re at my home in the morning which should be continue, but unfortunately it had left, but i will try to keep continue to be fit be happy in my life.>>>
Tuesday, November 12, 2019
6:43 AM
Chandan Kumar Yadav
Fitness
No comments
हेयर फॉल व् ड्राई स्कीन :-
आज कल भाग दौड़ भरी लाइफ स्टाइल और अनहेल्थी खान पान के चलते बढ़ते मोटापे के साथ हेयर फॉल और ड्राई स्कीन की समस्या गंभीर होती जा रही है लगभग सभी की जिंदगी में और इस तरह धीरे-धीरे हमारा लुक व हेल्थ दोनों ही खो देते हैं वो भी कम उम्र में तो आइये आज हम बात इसी से सम्बंधित समस्या और इसके उपाय के बारे में बात करते हैं की कैसे हम अपने खान-पान व लाइफ स्टाइल को थोड़ा ध्यान रखकर इस भयंकर समस्या से बच सकते हैं और लम्बे समय तक अपने लुक्स बनाये रख सकते है,
खान पान का रखे खास ध्यान :-
जी हाँ सबसे पहले हम बात करते है खान-पान की, क्योकि जैसा हम खायेंगे वैसा ही शरीर विकसित होगा और दिखेगा हमे ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जिया, फल, दूध,अण्डे व् ड्राई फूड्स का इस्तेमाल करना चाहिए और भरपूर नींद लेनी चाहिए, जिससे सही मात्रा में में जरुरी नूट्रिशन, ऑयरन ,प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, हेल्दी फैट मिल सके, और इसके साथ-साथ हमे पर्याप्त मात्रा (कम से कम ८-१० गिलास पानी )में पानी-पीना चाहिए, जिसे हमारे शरीर में पर्याप्त मात्रा में नमी बानी रहे, जो हमारे स्कीन को सॉफ्ट व् मुलायम रखने में मदद मिलती है और बालों के लिए हमे हप्ते में कम से कम दो बार अच्छे से सम्पू करना चाहिए व् अच्छे हेयर आयल का इस्तेमाल करने चाहिए, बहुत ज्यादा हेयर फॉल पे तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क कर लेना चाहिए, जिससे की सही समय पे हेयर फॉल कंट्रोल हो जाये।
अपनाएं हेल्थी लाइफ स्टाइल :-
हमे कम से कम सात-आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए, जिससे की हमारे शरीर को पूरा आराम मिल सके, इससे हमे अपने काम में ज्यादा मन लगता और चीजें हमे जल्दी समझ आती है और हमारा मन खुश रहता जिससे हमे सटिस्फेक्सन एंड कॉन्फिंडेंट महसूस होता है जो सभी के लिए जरुरी रहता है खुश रहने के लिए,
निम्मन बातों के रखे ध्यान :
- ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल न करें खास कर सोने के समय अन्यथा नींद न आने की समस्या व देर रात सोने की आदत हो जाएगी जो हेल्थ समस्या को बढ़एगा,
- जल्दी सोने व् सुबह जल्दी उठने के लिए समय से सोने जाएं ।
- सुबह ३० मिनट का व्यायाम व् पैदल चले।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीये ।
- धूम्र पान का सेवन न करें ।
- अधिक टेलीविज़न व् किसी और की बात को करने में अपना समय न बर्बाद करें।
- सही समय पे अपने सारे काम पूरा करें ।
- वही कार्य करें जिसमे आपका मन लगता हो और आपके भविस्य के लिए भी अच्छा हो, किसी को देख के या किसी को दिखाने के लिए कोई ऐसा काम न करे, जिससे आपका नुकसान हो कई बार हम कोई ऐसा काम सिर्फ किसी को दिखाने के लिए करते है जिसमे न तो हमारा फायदा होता है और न मन लगता है न ही हमारा भविस्य होता है।
GYM ज्वाइन करें और फीट रहे :-
हमे GYM ज्वाइन जरूर करना चाइये ये हमारे इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनता है जिससे हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने की छमता बढ़ती है और हम फिट और तंदुरस्त बने रहते है, अगर आप GYM नहीं भी जाना चाहते तो आप कम से कम ३० मिनट की वाकिंग व् हल्के व्यायाम से भी अपने आप को फिट रख सकते हैं,
तो चलिये इसी बात पे हम फिर से GYM ज्वाइन करते हैं।
Saturday, August 17, 2019
10:44 PM
Chandan Kumar Yadav
Relationship
No comments
मजबूत रिश्ते के लिए एक दूसरे पर विस्वाश होना बहुत जरुरी होता है, क्योकि विस्वाश अगर एक बार टूट जाता है तो दुबारा विस्वाश करना बहुत मुश्किल हो जाता है, फिर आप कुछ भी कर लो, क्योकि विस्वाश एक सीसे की तरह नाजुक होता है, और "सीसे में एक बार दरार आ गयी मतलब सीसा आज नहीं तो कल टूटेगा" चाहे आप लाख कोसिस क्यों न करलो बचाने की फिरभी नहीं बचेगा।
झूठ बोलना:
- हमे झूठ कभी नहीं बोलना चाहिए चाहे झूठ कितना भी छोटा क्यों न हो, इससे विश्वास टूटता है, और झूठ आज नहीं तो कल पता लग ही जाता है और फिर आप कितना भी सच बोलो दुबारा विस्वाश करना मुश्किल होता है।
- कई बार हम सच को भी झूठ बनाकर बोलते है, जैसे आपकी तबीयत ठीक नहीं है या कुछ भी प्रॉब्लम है और आपके पेरेंट्स के पूछने पे सब ठीक है बोल के बताना , या फिर आपके पार्टनर से बहस के बाद कुछ पूछने पे बोलना सब ठीक है मैंने खाना खाया है या कुछ और झूठ बोलना या फिर ठीक होने का नाटक करना।
- सैलरी के बारे में झूठ बोलना "कम सैलरी बताना, सैलरी नहीं आयी, या झूठ बोलके फालतू क खर्च करना और नहीं बताना"।
- पसंद करने का नाटक करना जैसे आपको कुछ पसंद है और पूछे जाने पर आप मना करने का झूठ बोल रहे हो या खुल कर नहीं बताना चाहते।
- कबतक आप झूठ बोलने का नाटक करते रहेंगे चार दिन की जिंदगी है २ दिन निकल गए २ दिन रह गए सच बोलो सुखी रहो
सोच समझकर खुद का फैसला लेना:
हर इंसान से गलती होती है मगर "गलती सुधारके और ईमानदारी से रिस्ता निभाना चाहिए, ताकि विश्वास में कभी कमी न आये और किसी बात पे आपको गुस्सा भी आये तो कोई फैसला लेने से पहले खुद से सोचना चाहिए न की किसी और की बात को सुनकर कोई फैसला लेना चाहिए, क्योकि कभी कभी हम किसी और("किसी और का मतलब अपने ही घर के खास लोग") के हिसाब से फैसला गलत ले लेते है, और पूरी जिंदगी सजा हमे ही भुगतनी परती है, दूसरे तो साइड हो जायेगे और आपके बुरे समय में आपको ही बोलेंगे फिर आप पछताओगे और कुछ कर नहीं पाओगे।
चन्दन कुमार यादव
तारीख १८_अगस्त _२०१९
समय सुबह ११:०४
जय हिन्द जय भारत
Wednesday, August 14, 2019
3:26 AM
Chandan Kumar Yadav
Fitness
No comments
व्यायाम को हमेशा जारी रखना चाहिए:-
व्यायाम हमेशा करना चाहिए जो हमारे शरीर को सुन्दर व् मजबूत बनाये रखने में मदद करता हैं, आजकल नये तकनीक आने से काम बहुत कम मेहनत से हो जाता है जिससे हमरी बॉडी को इतना फिज़िकली मेहनत नहीं करना पड़ता और हमारे शरीर मोटापे के रूप में बदलना शुरू हो जाता है और साथ ही अनेक बिमारिओं को साथ ले आता है और हम फालतू में अपने पैसे एंड टाइम बर्बाद करते है और परेशानी अलग।
इसलिए हमे नियमित व्यायाम करते रहना चाहिए , सुबह हमे जल्दी उठना चाहिए और कम से कम ३० मिनट
हमे अपने आप को देना चाहिए व्यायम के लिए, जिससे की हम फिट और तंदुरस्त रह सके, जो हमारे दिमाग के साथ पुरे शरीर को एक्टिव करने में मदद करता है, जिससे हम खुश रहते है और हमरा काम में मन लगता है
अगर हमारा शरीर सही नहीं रहेगा तो हम काम अच्छे से नहीं कर पाएंगे और हमें अपने नौकरी या बिज़नेस में नुकसान उठाना पड़ेगा और हम सक्सेस नहीं हो पाएंगे अपने जिंदगी में और परेशानिया बढ़ जाएगी।
मैंने भी कुछ पर्सनल प्रॉब्लम की वजह से व्यायाम छोड़ रखा है ये सब जानते हुए और मुझे पता है मैंने जितना अपने आप को फिट रखा था, वो सब बेकार हो रहा है फिरभी , पर जल्दी ही मै व्यायाम शुरू करूँगा क्योकि अभी तो जिंदगी में बहुत कुछ करना हैं और फिट नहीं रहेंगे तो कैसे करेंगे, इसलिए मै सबको यही कहूंगा की आपभी व्यायाम करे और फिट रहे, "जय हिन्द जय भारत"।
चन्दन कुमार यादव
दिनांक १४ अगस्त २०१९
समय ३:५२ PM
"HAVE A NICE DAY" THANKS FOR YOUR SUPPORT AND READING MY BLOG.
Monday, August 12, 2019
10:44 PM
Chandan Kumar Yadav
Relationship
1 comment
आइए आज हम बात करते है लाइफ से जुड़ी कुछ गलतियों के बारे में जो आम बात हो गयी है लगभग सभी की जिंदगी में :--
हम अक्सर किसी न किसी पे बहुत ज्यादा भरोसा करने लगते है, और हम अपनी हर बात शेयर करना शुरू कर देते है,और हमे नहीं पता होता है की वही उसका फयदा उठाने वाला है, और वो एक न एक दिन हमसे फायदा उठाता/उठाती है।
हमारे जिंदगी में हर दिन एक जैसा नहीं होता है, और परेशानी हर किसी की जिंदगी में आती है, पर इसका मतलब ये नहीं की हम अपनी परेशानी हर किसी को बताते रहे, इससे होता कुछ नहीं है, नुकसान और हो जाता है, लोग फायदा उठाना शुरू कर देते है, जब आपके बारे में सब जान लेते है।
पहले लोग अपनी परेशानी एक दूसरे से शेयर करते थे, ताकी अपना बोझ ,तनाव कुछ काम होगा ,और ऐसा होता भी था, लोग अच्छा राय भी देते थे सब साथ देते थे , पर आजके ज़माने में सब कुछ उल्टा होता है आप बताओगे कुछ, लोग समजेंगे कुछ, मतलब निकालेंगे कुछ।
दिन पर दिन सब कुछ बदलता जा रहा है इंसान अब इंसान नहीं रह गया रोबोट बन गया है इंसान, पैसे के लिए कुछ भी कर सकते है., यहां तक आज कल हमारा किसी के साथ रिलेशन तबतक ही है, जबतक हमारे पास पैसा है, हर कोई पैसे के पीछे भाग रहा है न जिंदगी है न प्यार, अगर ऐसा ही रहा तो एक दिन इंसान इस दुनिया से ख़तम हो जाएगगा और एक चलता फिरता मशीन बनकर रह जायेगा , जिसके अंदर न तो इंसानीयत रहेगी न किसी के लिए प्यार, न कोई इमोसन।
जीवन का सबसे बड़ा गुरु समय होता है , क्योकि जो समय सीखा सकता है ,
वो कोई नहीं सीखा सकता।
चन्दन कुमार यादव।
दिनाँक १३ अगस्त २०१९
समय ११:०८ AM
Monday, June 10, 2019
10:01 PM
Chandan Kumar Yadav
Fitness
2 comments

आज हम बात करने जा रहे है की एक दिन में हमे कितना पानी पीना चाहिए, जो हमारे बॉडी के लिए अच्छा हो,
हमे काम से काम 8 गिलास पानी पीना चाहिए पुरे दिन में।

आइये जानते है पानी कब और कैसे पीना है :
तो शुरुआत करते है सुबह के टाइम से जैसे ही हम सो कर उठते है वैसे ही हमे काम से काम ३ गिलास हल्का गरम (गुनगुना ) पानी के साथ ३ चम्मच शहद मिलकर पीना चाहिए, इससे हमे तुरंत बॉडी की एनर्जी मिलती है और पेट भी साफ रहता है और पुरे दिन फ़्रेनेस्स एंड अच्छा महसूस होता है, काम में भी मन लगता है तो अगर आप अभी भी सुबह-सुबह खली पेट पानी नहीं पी रहे है तो पीना शुरू कर दें।
नास्ता करने के बाद :
नास्ता करने के ३० मिनट बाद हमे एक गिलास पानी पीना चाहिए , और बीच -बीच में भी थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहना चाहिए। इस तरह लंच से पहले तक हमे ४-५ गिलास तक पानी पी लेना चाहिए।
लंच करने के बाद :

दोपहर के खाना खाने के १ घंटे बाद हमे १ गिलास पानी पी लेना चाहिए पर ध्यान रखे खाना खाते समय हमे एक दो घूँट से ज्यादा पानी न पीये। और पुरे दिन में ऐसे थोड़ा- थोड़ा पानी पीते रहना चाहिए। जिससे हमारे शरीर में कभी भी पानी की कमी का समस्या नहीं होता है और शरीर हमेशा हइड्रेट एंड एक्टिव रहता हैं जिससे हमे काम करने में आलस और थकान नहीं महसूस होता है।
धन्यवाद। Please like share and comment Jarur Karen, jisse hume notification pata chalta rahe aur hum yese hi aap shbhi ko health related information deta rahu.
चन्दन कुमार यादव
Thursday, June 6, 2019
10:31 PM
Chandan Kumar Yadav
Fitness
3 comments
जब भी हम पनीर के बारे में सोचते है हमारा मन बहुत ही खुश हो जाता है जैसे की हम पनीर को अनेको तरीको से खाते हैं और बहुत स्वादिस्ट भी लगता है वो चाहे पनीर टिका हो या पनीर की सब्जी
ऐसे ही कुछ पनीर से बने स्वादिस्ट खाने:
हम सभी भारतीय पनीर का उपयोग कई तरीको से करते है जैसे मटर पनीर , दाल मखनी , पनीर पराठा, जो की हम सभी को बहुत अच्छे लगते है एंड हर कोई बहुत अच्छे से पेट भर खता है,
पनीर स्वादिस्ट होने के साथ ही अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन के साथ कार्बोहइड्रेट बहुत काम होता है और अगर आप शाकाहारी है तो आपके लिए पनीर प्रोटीन का अच्छा विकल्प है अगर आप भी वजन काम करना चाहते है
तो आपको अपनी डाईट में शामिल करना चाहिए आइए हम आपको चार ऐसे कारण बताने जा रहे है जिससे आप अपना वजन आसानी से काम कर सकते है
ऐसे ही कुछ पनीर से बने स्वादिस्ट खाने:
हम सभी भारतीय पनीर का उपयोग कई तरीको से करते है जैसे मटर पनीर , दाल मखनी , पनीर पराठा, जो की हम सभी को बहुत अच्छे लगते है एंड हर कोई बहुत अच्छे से पेट भर खता है,
पनीर स्वादिस्ट होने के साथ ही अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन के साथ कार्बोहइड्रेट बहुत काम होता है और अगर आप शाकाहारी है तो आपके लिए पनीर प्रोटीन का अच्छा विकल्प है अगर आप भी वजन काम करना चाहते है
तो आपको अपनी डाईट में शामिल करना चाहिए आइए हम आपको चार ऐसे कारण बताने जा रहे है जिससे आप अपना वजन आसानी से काम कर सकते है
वजन घटाने के लिए कैसे खाएं पनीर:
नीर के बारे में सबसे खास बात ये है कि इसे काली मिर्च या काले नमक के साथ कच्चा खाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें फ्लेवर मिलाकर इसके स्वाद को और बढ़ाया जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए इसमें कुछ और मिलाने की जरूरत नहीं है। हालांकि सुनिश्चित करें कि आप इसे तैयार करते वक्त इसमें किसी प्रकार का तेल या मक्खन न लगाएं। यही कारण है कि आपको पनीर टिक्का और पनीर बटर मसाला से दूर रहना चाहिए क्योंकि यह आपके वजन घटाने के सपने को चकनाचूर कर सकता है।
पनीर में कैलोरी की मात्रा होती है कम:
क्या आप जानते हैं कि लो-फैट गाय के दूध से बने 100 ग्राम पनीर में करीब 1.2 ग्राम कार्बोहाइड्रेट यानी की मात्र 72 कैलोरी होती हैं। इसलिए यह आपके वजन घटाने के डाइट प्लान में शामिल करने के लिए अच्छी चीज साबित हो सकती है।
हेल्दी फैट का एक अच्छा स्त्रोत:
वे लोग, जिन्होंने वजन घटाने के लिए अभी अपनी डाइट शुरू नहीं की है उनके लिए वजन घटाने में हेल्दी फेट वास्तव में बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि जब आपकी बॉडी में अधिक हेल्दी फैट जाता है तो आपकी बॉडी उर्जा के लिए उसे बर्न करना शुरू कर देती है, जो वजन घटाने में मदद करता है।
पेट भरने में मददगार:
पनीर खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आपकी भूख तो नियंत्रित रहती ही है और आप बार-बार पेट की भूख को शांत करने के लिए बाहर की चीजों या जंक फूड खाने से भी दूर रहते हैं।
Thursday, May 30, 2019
9:27 PM
Chandan Kumar Yadav
Fitness
No comments
गर्मी के मौसम के समाप्त होने तक बिना शर्ट के घूमने लायक बॉडी बनाने का लक्ष्य रखना कोई खासा मुश्किल नहीं है बशर्ते आपको सही एक्सरसाइज और सही डाइट को चुनना होगा।
फौलादी छाती या चेस्ट किस युवा को पसंद नहीं। नई उम्र के लड़के आपको जिम के भीतर एक्सरसाइज करते हुए दिख ही जाएंगे, विशेषकर गर्मियों में। गर्मी के मौसम के समाप्त होने तक बिना शर्ट के घूमने लायक बॉडी बनाने का लक्ष्य रखना कोई खासा मुश्किल नहीं है बशर्ते आपको सही एक्सरसाइज और सही डाइट को चुनना होगा। अगर आप भी जिम शुरू करने जा रहे हैं और इस गर्मी में अपनी चेस्ट को एक सही आकार देना चाहते हैं तो हम आपके लिए ऐसी कुछ एक्सरसाइज लेकर आए हैं, जिसके सहारे आप फौलादी छाती बना सकते हैं।
पुश-अप
कैसे करेंः
- अपने हाथों को सीधा जमीन पर रखें और कंधे बिल्कुल सीधें रखें।
- अपने कूल्हों को भी अपने कंधे की सीध में रखें।
- बिना कूल्हों को जमीन छुआएं, जितना नीचे हो सके उतना नीचा जाएं।
अगर आप पहली बार इस एक्सरसाइज को कर रहे हैं तो जल्दबाजी न करें और एक बार में दो से तीन सेट ही निकालें। एक सेट में 10 से 12 रेप का ही प्रयोग करें। पुश अप छाती को फौलादी बनाने के लिए सबसे अच्छा और मुख्य तरीका है।
बार्बेल बेंच प्रेस
कैसे करेंः
- सुनिश्चित करें कि बार्बेल पर हल्का या वजन न हो।
- बेंच की स्थिति बार के नीचे बिल्कुल सीधी हो।
- बेंच पर लेटें और आपके पैर सीट के दोनों ओर फैले हुए हों।
- बार को कंधों की ओर थोड़ा फैलाकर पकड़ें।
- बार को पकड़ने के बाद धीरे-धीरे नीचे लेकर आएं।
अगर आप पहली बार यह एक्सरसाइज कर रहे हैं तो जब आप बार को नीचे लेकर आए तो सांस लें और जैसे ही आप बार को ऊपर लेकर अपनी सांस धीरे-धीरे छोड़ें। अपनी गर्दन सीधी रखें और सुनिश्चित करें कि बार बिल्कुल सीधी दिशा में रहे।
केबल चेस्ट प्रेस
कैसे करें
- केबल को चेस्ट के लेवल तक लेकर आएं।
- ऐसी स्थिति में खड़ें हो, जिसमें मशीन आपके सामने की ओर हो।
- मशीन के हैंडल को अपनी छाती की ओर लाएं और धीरे-धीरे नीचे लेकर जाएं।
- अपना स्टांस बनाने के बाद केबल को तब तक नीचे ले जाए जब तक आपके हाथ बिल्कुल सीधे न हो जाएं।
- अगर आप पहली बार ऐसी एक्सरासइज कर रहे हैं तो सुनिश्चित करें कि आपने हैंडल बिल्कुल अपनी छाती के सामने की ओर पकड़ा हो।
फ्लैट डंबल बेंच प्रेस
कैसे करेंः
- दोनों हाथों में डंबल पकड़कर एक बेंच पर सीधे लेट जाएं।
- आपके हाथ कंधे की चौड़ाई से अलग होने चाहिए।
- आपकी हथेलियां सामने की ओर हो और आपकी बाजुएं 90 डिग्री का कोण बनाती हों।
- धीरे-धीरे वजन को ऊपर की ओर उठाइए, जिससे आपकी छाती पंप होगी।
अगर आप पहली बार इस एक्सरसाइज को कर रहे हैं तो प्रत्येक रेप के अंत में थोड़ा रुके, जिससे छाती ज्यादा देर तक पंप रहेगी।
इंक्लाइन डंबल बेंट प्रेस
कैसे करें
- बेंच को 45 डिग्री कोण पर सेट करें और प्रत्येक हाथ में डंबल पकड़ें।
- डंबल को अपनी छाती की ओर से उठाना शुरू करें और दोनों हाथों को एक साथ ऊपर लेकर जाएं और हथेलियों को मिलाएं।
- दोनों हथेलियों को मिलाने के बाद धीमें-धीमें उसी स्थिति में वापस आए।
अगर आप पहली बार इस एक्सरसाइज को कर रहे हैं तो इसे आसान बनाने के लिए रेप्स के बीच के टाइम को कम कर दें।
Thanks
CHANDAN KUMAR YADAV

Visit https://fitnessandsuccess.blogspot.com/ and follow for more information related to health and success.
Subscribe to:
Posts (Atom)





















