हेयर फॉल व् ड्राई स्कीन :-
आज कल भाग दौड़ भरी लाइफ स्टाइल और अनहेल्थी खान पान के चलते बढ़ते मोटापे के साथ हेयर फॉल और ड्राई स्कीन की समस्या गंभीर होती जा रही है लगभग सभी की जिंदगी में और इस तरह धीरे-धीरे हमारा लुक व हेल्थ दोनों ही खो देते हैं वो भी कम उम्र में तो आइये आज हम बात इसी से सम्बंधित समस्या और इसके उपाय के बारे में बात करते हैं की कैसे हम अपने खान-पान व लाइफ स्टाइल को थोड़ा ध्यान रखकर इस भयंकर समस्या से बच सकते हैं और लम्बे समय तक अपने लुक्स बनाये रख सकते है,
खान पान का रखे खास ध्यान :-
जी हाँ सबसे पहले हम बात करते है खान-पान की, क्योकि जैसा हम खायेंगे वैसा ही शरीर विकसित होगा और दिखेगा हमे ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जिया, फल, दूध,अण्डे व् ड्राई फूड्स का इस्तेमाल करना चाहिए और भरपूर नींद लेनी चाहिए, जिससे सही मात्रा में में जरुरी नूट्रिशन, ऑयरन ,प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, हेल्दी फैट मिल सके, और इसके साथ-साथ हमे पर्याप्त मात्रा (कम से कम ८-१० गिलास पानी )में पानी-पीना चाहिए, जिसे हमारे शरीर में पर्याप्त मात्रा में नमी बानी रहे, जो हमारे स्कीन को सॉफ्ट व् मुलायम रखने में मदद मिलती है और बालों के लिए हमे हप्ते में कम से कम दो बार अच्छे से सम्पू करना चाहिए व् अच्छे हेयर आयल का इस्तेमाल करने चाहिए, बहुत ज्यादा हेयर फॉल पे तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क कर लेना चाहिए, जिससे की सही समय पे हेयर फॉल कंट्रोल हो जाये।
अपनाएं हेल्थी लाइफ स्टाइल :-
हमे कम से कम सात-आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए, जिससे की हमारे शरीर को पूरा आराम मिल सके, इससे हमे अपने काम में ज्यादा मन लगता और चीजें हमे जल्दी समझ आती है और हमारा मन खुश रहता जिससे हमे सटिस्फेक्सन एंड कॉन्फिंडेंट महसूस होता है जो सभी के लिए जरुरी रहता है खुश रहने के लिए,
निम्मन बातों के रखे ध्यान :
- ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल न करें खास कर सोने के समय अन्यथा नींद न आने की समस्या व देर रात सोने की आदत हो जाएगी जो हेल्थ समस्या को बढ़एगा,
- जल्दी सोने व् सुबह जल्दी उठने के लिए समय से सोने जाएं ।
- सुबह ३० मिनट का व्यायाम व् पैदल चले।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीये ।
- धूम्र पान का सेवन न करें ।
- अधिक टेलीविज़न व् किसी और की बात को करने में अपना समय न बर्बाद करें।
- सही समय पे अपने सारे काम पूरा करें ।
- वही कार्य करें जिसमे आपका मन लगता हो और आपके भविस्य के लिए भी अच्छा हो, किसी को देख के या किसी को दिखाने के लिए कोई ऐसा काम न करे, जिससे आपका नुकसान हो कई बार हम कोई ऐसा काम सिर्फ किसी को दिखाने के लिए करते है जिसमे न तो हमारा फायदा होता है और न मन लगता है न ही हमारा भविस्य होता है।
GYM ज्वाइन करें और फीट रहे :-
हमे GYM ज्वाइन जरूर करना चाइये ये हमारे इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनता है जिससे हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने की छमता बढ़ती है और हम फिट और तंदुरस्त बने रहते है, अगर आप GYM नहीं भी जाना चाहते तो आप कम से कम ३० मिनट की वाकिंग व् हल्के व्यायाम से भी अपने आप को फिट रख सकते हैं,
तो चलिये इसी बात पे हम फिर से GYM ज्वाइन करते हैं।






0 comments:
Post a Comment